Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

आकाश मंडराह की रिपोर्ट

विधायक की अपील पर रोगी कल्याण समिति के खाते में आज फिर जमा हुई सहायता राशि*

*आज जमा हुई 2 लाख 6 हजार 100 रुपये की राशि*

*जुन्नारदेव के राजेन्द्र वाईकर ने भोपाल से सीधे रोगिकल्याण समिति के खाते में भेजी सहायता*

जुन्नारदेव : – वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके के द्वारा अपनी विधानसभा की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ विधायक निधि एवं स्वयं के व्यय पर तथा प्रशासनिक एवं वेकोलि के सहयोग से आधुनिक उपकरण सहित ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई है। किंतु स्वास्थ्य विभाग के पास इन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में धन की कमी आड़े आ रही थी। तब विधायक श्री उइके ने स्वयं आगे आते हुए सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी की ओर से 5 लाख 11 हजार एक सौ रुपये की राशि रोगिकल्याण समिति के खाते में जमा कराते हुए समस्त लोगो से इस पुनीत कार्य मे सहयोग की अपील की थी। विधायक की अपील पर धार्मिक स्थलों, कर्मचारी संगठनों, व्यपारी वर्ग , पंचायत सचिवों, सोशल मीडिया ग्रुपों, आमजनों एवं जो लोग जुन्नारदेव विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी तो है किंतु वर्तमान में अपने व्यवसाय एवं नौकरी के कारण बाहर दूर किसी शहर या प्रदेश में निवास कर रहे है। उन्होंने भी अपने लोगों के लिए मदद पहुँचाना प्रारम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में आज जुन्नारदेव निवासी श्री राजेन्द्र वाईकर ने भोपाल से सीधे रोगी कल्याण समिति के खाते में राशि भेज विधायक श्री उइके को सूचित किया है। वहीं शहर के व्यवसाइयों , कोक भट्टा व्यवसाइयों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक सुनील उइके के पास सहयोग राशि भेजी थी जिसे आज उन्होंने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, जीतेन्द्र अग्रवाल एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित राय की उपस्थिति में जुन्नारदेव एस डी एम मधुवंतराव धुर्वे , एस डी ओ पी एस के सिंह एवं बी एम ओ आर आर सिंह के माध्यम से रोगी कल्याण समिति जन्नारदेव के खाते में जमा कराते हुए समस्त जनता जनार्दन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। विधायक श्री उइके ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है एवं समस्त लोगो से विनम्र आग्रह करते हुए सहयोग की अपील की है।
आज इन्होंने दिया है अंशदान……
1.श्री राजेंद्र वाईकर भोपाल-21000/-
2.श्री संजय अग्रवाल , सत्कार इंडस्ट्रीज जुन्नारदेव – 31000/-
3.श्री एच. पी.पोददार (मध्य भारत फ्यूल्स प्रा.लि.) जुन्नारदेव-21000/-
4.श्री दास अर्पणा इंटरप्राइजेज जुन्नारदेव-21000/-
5.श्री सलीम भारती परासिया( कोक भट्टा जुन्नारदेव)-21000/-
6.श्री पंकज अग्रवाल छिंदवाड़ा-21000/-
7.शशि कांत एंड कंपनी (श्री अरुण धेलानी) जुन्नारदेव-21000/-
8. श्री मितेश जयसवाल ( जय श्री होटल ) जुन्नारदेव 11000/-
9. श्री सुरेश(गुड्डा)राय नवेगांव-11000/-
10. श्रीविनोद जुनेजा वस्त्र विलास जुन्नारदेव-11000/-
11. श्री ईशान सक्सेना की स्मृति मे(मनोज सक्सेना)छिंदवाड़ा-11000/-
12.संतोष सोनी जुन्नारदेव-5100/-
कुल योग -206100/-