आकाश मण्डराह की रिपोर्ट



ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर वितरित
विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर वितरित
कोरोना संकमण काल मे सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की पड़ रही हैं पूरे मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर शिकायते प्राप्त हो रही है किंतु छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं सांसद माननीय नकुलनाथ जी द्वारा लगातार ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाने के लिए प्रयास किये जा रहें है उनके द्वारा लगातार ऑक्सीजन टेंकर विभिन्न श्रोतों से छिंदवाड़ा पहुचाये जा रहे हैं इसके अलावा उनके पास बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर भी जिले के लिए प्रदाय किये गए है वही अगर जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के नेतृत्व में जुन्नारदेव विधानसभा में लगभग 150 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए है तथा इन सिलेंडरो की रिफिनलिंग के भी सुनील उईके द्वारा स्वयं ही व्यवस्था तैयार की गई है ऐसे मरोज जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते है वे शहरी क्षेत्र के अस्पताल तक पहुँचने तक उन्हें ऑक्सीजन की कमी न हो और कोई भी जनहानि न हो इस दिशा में प्रयास करते हुए सुनील उईके ने ग्रामीण क्षेत्रो में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध कराना प्रारंभ किया है इसी क्रम में प्रारंभिक चरण में 10 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन जिला प्रशासन से प्राप्त कर 6 मशीन तामिया क्षेत्र में उपलब्ध कराई थी तथा आज 4 मशीने डुंगरिया, हिरदागढ़ भतोड़िया और रामपुर के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई अब इन क्षेत्रों में यदि कोई मरीज आता है तो उसे तत्काल ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जा सकेगी जिसे की बड़े अस्पताल में जाने तक उसकी जान बच सके आज डुंगरिया, हिरदागढ़,भतोड़िया और रामपुर में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध करते समय ब्लाक कांग्रेस जुन्नारदेव के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नवेगांव ब्लाक अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती, दमुआ कार्यकारी अध्यक्ष नीटू गांधी, सुनील पाल,सुनील वर्मा,दशरथ रावतिया,पप्पू बत्रा,दुर्गा यदुवंशी, राजेश मिगलानी, विजय सूर्यवंशी, गुड्डा राय,सुनील यदुवंशी नोखे साहू, पप्पू विश्वकर्मा, सोनू डेहरिया सुरजन नर्रे, मुकेश धुर्वे उपस्थित थे।

More Stories
*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक गर्भवती माता ने चार बच्चे को जन्म दिया।
आलमारी,कुलर सुधारने वाले गिरोह ने कि थी दिन मे चोरी कोतवाली पुलिस ने 5,50,000/- के माल सहित अनुपपुर ,बालाघाट से किये गिरफ्तार