Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जैनो के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कस्वा बम्होरी में जैन समाज द्वारा सौपा ज्ञापन।

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन बम्होरी

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिले की तहसील बम्होरी कस्बा से गुरुवार को सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैनो के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में ज्ञापन वा रैली निकाली गई जिसमें कस्वा बम्होरी के समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज के महिलाएं एवं पुरूष सम्मिलित हुए रैली जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए तहसील प्रांगण पहुंची जहां उन्होंने तहसीलदार ब्रजेश सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में उल्लेख किया कि जैनों के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल न घोषित किया जाए । बल्कि महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पवित्र स्थल बनाये जाए जिससे जैन समाज की आस्था बनी रहे के समर्थन में बम्होरी के जैन समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और कहा कि
जैनो के 20 तीर्थंकर एवं अनंत मुनि जिस पवित्र पर्वत से मोक्ष हो गए हैं ऐसे महान पूजनीय वंदनीय क्षेत्र को तत्कालीन सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया है एवं वहां बड़ी-बड़ी होटल रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे वेज नॉनवेज मदिरा आदि परोसा जाएगा ऐसा महान पर्वत जहां जैन समाज का बच्चा बुजुर्ग सब नंगे पैर और पैदल 27 मील की वंदना करते हैं ऐसे महान पर्वत को अपवित्र बनाया जा रहा जिसके विरोध में कस्बा बम्होरी ही नहीं अपितु पूरे देश एवं विदेश के जैन समाज द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है । ज्ञापन रैली में कस्वा बम्होरी के सकल दिगम्बर जैन समाज के समस्त महिला पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए