शकील खान रिपोर्टर



मनावर में सभी संविदा कर्मचारी आज से सीएचसी अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए जिसमें मेडिकल ऑफिसर, आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर ,बीपीएम ,बीसीएम, सीएचओ(CHO), फार्मासिस्ट ,लैब टेक्नीशियन ,स्टाफ नर्स, एएनएम, एसटीएस शामिल हुए जिसका समर्थन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जी एस चौहान सर ने भी किया
2 सूत्री मांगे निम्नानुसार है मध्य प्रदेश के एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति नियमित किया जावे एवं सी एच ओ को MLHP कैडर में नियमित किया जाए और एनएचएम के समस्त प्रोग्राम के जिनके कैडर निर्धारित नहीं है उनके भी कैडर बनाकर नियमित किया जाए तथा नियमित की प्रक्रिया के प्रचलन में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक -सी 5-2/2018/1/1/3, 5 जून 2018की नीति लागू कर उसके अनुसार नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं आज दिनांक तक एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल आदेश करने का कष्ट करें
- एनएचएम सपोर्ट स्टाफ को आउटसोर्सिंग से हटाकर तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए तथा b.moc लेखापाल मलेरिया एमपीडब्ल्यू अप्रेजल से निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल एनएचएम में वापस लिए जाने संबंधित आदेश प्रदान करें।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…