Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा।सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे खेलने वाले खिलाडी और उनके कोच शामिल हुए।मंच सदस्यों ने नन्हें प्रतिभावान खिलाड़ियों,उनके अभिभावकों और कोच का स्वागत भी किया गया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में इन खिलाड़ियों को शहर का गौरव बताया।आपने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करना बेहद विलक्षण प्रतिभा का परिचायक है।निश्चित ही उनका भविष्य उज्ज्वल है।डा चौरे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सुरेंद्र गीते ने कहा कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं।कमल नागपाल ने कहा कि विडंबना ही है कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को उतना महत्व नहीं दिया जाता।आपने कोच की डांट में भी अपना लाभ निहित होने की बात कही।गणेश भावसार और एन के दवे ने उनकी उपलब्धियों को प्रशंसनीय बताया और खुले मन से सबकी पीठ थपथपाई।
द्रौणा रत्न अवार्ड 2022 में मध्य प्रदेश विजेता,ब्लैक बेल्ट फिफ्थ डिग्री होल्डर और नेशनल रेफरी मनीष भैसारे ने इन प्रतिभावान बच्चों के बारे में और उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी मंच सदस्यों को दी।
सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,डा जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,अतुल सिंह रावत,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी,चंद्रकुमार सांड,एन के दवे,राधेश्याम शाक्य,डा मुरली कोडवानी आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में मनीष भैसारे कोच ने बताया कि खंडवा में एकमात्र यहीं स्कॉलर शिप मिलती है।इस कार्यक्रम में अनेक स्तरीय खेल खेलने वाले नन्हें खिलाड़ी उपस्थित हुए,जिसमें अंशिका चौहान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर जिसने 30 सेकंड में 280 पंच चलाए,
अश्विनी चौहान इंटर नेशनल सिल्वर मेडाडलिस्ट नेपाल विजेता,पलक मंडलोई एशियन चैंपियन शिप की सिल्वर मेडल विजेता,माधव उपाध्याय इंटर नेशनल ब्रांज मेडल विजेता,निधि बिल्लोरे नेशनल गोल्ड मेडल विजेता,शोभा गौर स्टेट ब्रोंज मेडल विजेता,दीपिका यादव नेशनल सिल्वर मेडल विजेता आदि शामिल हैं।सभी खिलाड़ियों का पुष्पहार से सम्मान किया गया।उनके अभिभावकों ने मंच का आभार व्यक्त किया।संचालन निर्मल मंगवानी ने किया और आभार चंद्र कुमार सांड ने माना।