बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



छिंदवाड़ा कैमरा आर्ट फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म पगलापुर के डायरेक्टर अभिजीत परमार को छिंदवाड़ा जिला बॉलीवुड की फिल्मों के लिए पसंद आ रहा है! छिंदवाड़ा जिले में लगातार दो दिनों से चल रही इस फिल्म की शूटिंग में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है! इसके पूर्व भी छिंदवाड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में फिल्मों की शूटिंग की गई थी
पगलापुर फिल्म की शूटिंग छिंदवाड़ा जिले में हो इसके लिए जिले के फिल्म एक्टर हबीब मंसूरी के द्वारा उन्हें छिंदवाड़ा शहर से लगे हुए क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग करने के लिए लाया गया जिसमें उनके द्वारा भरता देव में शूटिंग की गई जो कि एक पर्यटक स्थल है! 2 दिनों तक लगातार छिंदवाड़ा शहर के आसपास इस फिल्म की शूटिंग चलती रही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसमें फिल्मी कलाकार हबीब मंसूरी को मुख्य डाकू के कलाकार के रूप में स्थान दिया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है