बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


जिले की बदनावर तहसील में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। उसी तारतम्य में मंगलवार को शोषित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासन की सद्बुद्धि के लिए संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बदनावर तहसील की स्वास्थ्य सुविधाएं पुर्ण रुप से प्रभावित हो चुकी है। तहसील के 38 ग्रामों के उपस्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है। मेडिकल ऑफिसर,गाइनेकोलॉजिस्ट भी गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को चिकित्सक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। जिससे ग्रामीण जनता को भी बहुत परेशानी हो रही है। बच्चों का टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है। बीपी शुगर के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिल रहा है। आदि सभी कार्य एवं सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोग्राम की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। तहसील क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य के अभाव में बहुत परेशान हो रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग शासन-प्रशासन अगर माने तो वाजिब है। शासन-प्रशासन से संविदा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अतिशीघ्र उक्त मांगो का निराकरण करने का अनुरोध किया है।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण