Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू:’अभी करो अर्जेंट करो-हमको परमानेंट करो’ और आधी रोटी आधा पेट के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लगाए जमकर नारे

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।रायसेन जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर स्थित गार्डन में मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही।हड़ताल में शामिल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों एएनएचएम:ने जमकर नारे लगाए अभी करो अर्जेंट करो-हमको परमानेंट करो’ के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिंदाबाद जिंदाबाद,शिवराज मामा एक काम करो हमसे किया वायदा पूरा करो आदि लगाए नारे।इसके बाद हड़ताल में शामिल एएनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मानव श्रंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की।
जिले के 145 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों और एएनएचएम ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर के गार्डन में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शिवलता चौहान डॉ आरती गंगवार ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
नसंघ की जिलाध्यक्ष शिवलता चौहान जावेद खान ने बताया कि 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों नेअनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में करीब 145 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं।कोरोना काल के दौरान विषम परिस्थितियों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। मध्यप्रदेश शासन ने संविदा कर्मचारियों के लिए कैबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से जारी की थी। कई विभागों में नीति लागू कर दी गई है, लेकिन एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज दिनांक तक यह नीति लागू नहीं की गई।जिलाध्यक्ष शिवलता चौहान, जितेंद्र कुशवाह विनीत खरे केशव रघुवंशी ने बताया कि एनएचएम,संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ा गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गड़रवास ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद विधायक देवेंद्र पटेल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन….
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना स्थल पर विधायक पटेल और सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान को 2 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तरह नियमित करने। साथ ही 5 जून 2018 की नीति लागू कर नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।एनएचएम सपोर्ट स्टाफ को आउटसोर्सिंग से हटाकर तत्काल एनएचएम में वापस किया जाए। बी मॉक लेखापाल, मलेरिया एमपीडब्ल्यू से निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल एनएचएम में वापस करने का आदेश जारी करे।धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
संगठन की जिलाध्यक्ष शिवलता चौहान, डॉ आरती गंगवार, संजीव तिग्गा बीपीएम ओ जितेंद्र जैन, विनीत खरे जितेंद्र कुशवाह संतोष जाटव डॉ राजीव धाकड़, करिश्मा, अपर्णा, मेहनाज प्रभा त्रिवेणी कंचन राखी नेहा रुक्मणि खुशबू दीपक पाल पूजा आदि उपश्थित रहे।