Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी-शिवराज सरकार को सद्बुद्धि दिलाने किया हवन पूजन, लगाए सरकार के खिलाफ नारे

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल शुक्रवार को 9 वें रोज भी जारी रही।शुक्रवार को दोपहर यूनियन की जिलाध्यक्ष शिवलता चौहान, जिला कोर्डिनेटर जिला क्षय रोग विभाग डॉ आरती गंगवार ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की डीपीएम डॉ शिखा शराबगी,संतोष जाटव की मौजूदगी में मप्र की शिवराज सरकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी केंद्र की मोदी सरकार को सद्बुद्धि दिलाने हवन पूजन पाठ कर की आरती।बाद में लाड़ली लक्ष्मी पार्क के नजदीक पंडाल में धरने पर बैठे आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारियों की दमनकारी नीतियों की जमकर आलोचना की।इस मौके पर जितेंद्र कुशवाह चच्चू संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष जावेद खान,केशव रघुवंशी विनीत खरे विकास खरे,डॉ संजीव टिग्गा,डॉ दिलीप जरारिया,अमित सक्सेना संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।डॉ आरती गंगवार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को जल्दी नियमित किया जाए।इसकी प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की।ओपीडी-आईसीयू तक सभी वार्डों में 25% तक बढ़े मरीज:संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से मेडिकल कॉलेज में बढ़ा लोड।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की 15 दिसंबर से जारी हड़ताल के कारण प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। पीएचसी और सीएचसी से जो मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आ रहे हैं।उन्हें जिला अस्पताल से तत्काल गांधी मेडिकल कालेज के हास्पिटल भोपाल में रेफर किया जा रहा है।
इससे मेडिकल कालेज की ओपीडी से लेकर आईसीयू तक सभी वार्डों में 25 फीसदी तक मरीजों की तादाद बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले भर के पीएचसी और सीएचसी से 23 प्रसूता महिलाओं को मेडिकल कालेज भोपाल में रेफर किया गया। उधर नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए गायत्री महायज्ञ किया। इसमें कर्मचारियों ने अपनी ओर से आहुतियां डालकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।