Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। रायसेन नगर पालिका परिषद को फुलफ्रेश नपा सीएमओ क्यों नहीं मिल पा रहा है ।अभी तक प्रभार से ही काम चल रहा है ।कुछ महीने पहले सुधीर कुमार सिंह नगर पालिका सीएमओ का प्रभार संभाला था ।उनको रायसेन नगर पालिका रास नहीं आई ।और ट्रांसफर मंदसौर करा लिया है ।अब उनकी जगह पर गुना से नपा सीएमओ ईशान धाकड़ रायसेन का चार्ज शुक्रवार को संभाल लिया है।मालूम हो कि पिछले 1 साल के 2- 3 सालों से नगर पालिका कार्यालय में फुलफ्रेश अधिकारी कुर्सी पर नहीं बैठ पा रहे हैं। जिससे रायसेन शहर के विकास कार्य निर्माण कार्य और छोटे-छोटे कामों के लिए लोग नगरपालिका के चक्कर काटते रहते हैं ।शासन प्रशासन के प्रशासनिक अफसरों को चाहिए कि यह फुलफ्रेश अधिकारी की पदस्थापना कराई जाए ।ताकि रायसेन से विकास की गति पकड़ सके ।वही लोगों को छोटे-छोटे कामकाज के लिए परेशान नहीं होना पड़े ।अभी तक तो पिछले तीन-चार सालों से कामचलाऊ अधिकारी से ही नपा रायसेन निर्भर है। पिछले 1 महीने से सीएमओ सुधीर कुमार सिंह छुट्टी पर चल रहे थे ।वह किसी अन्य जिले में तबादला कराने के मूड में थे ।शासन स्तर पर ट्रांसफर लिस्ट जारी होते ही उन्होंने रायसेन से मंदसौर तबादला करा लिया है। इधर नये सीएमओ ईशांत धाकड़ ने शुक्रवार को दोपहर रायसेन पहुंचकर चार्ज संभाला।इस अवसर नपा के अधिकारी कर्मचारियों ने नवागत नपा सीएमओ धाकड़ का फूलों के गुलदशते देकर जोरदार स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ धाकड़ ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आपको सौंपे गए काम पूरी लग्ननिष्ठा मेहनत से करें।कार्य में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।