बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


धार जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लॉलीपॉप की नीति में उलझा रखा है। बदनावर ब्लॉक में शनिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो के द्वारा आम जनता को लॉलीपॉप बांटी गई हैं। 5 जून 2018 संविदा नीति के रूप में मध्यप्रदेश शासन ने अभी तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नीति के नाम पर केवल लॉलीपॉप दिया है। उसी तारतम्य में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासन की सद्बुद्धि व शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आम जनता को लॉलीपॉप बांटे हैं। बदनावर तहसील के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसम्बर 2022 से आंदोलन पर बैठे हैं। लेकिन शासन के कानों तक जूं तक नहीं रेंगी हैं।उधर आम जनता स्वास्थ सुविधाओं से वंचित हो रही है। ईलाज के अभाव में लोग काफी परेशान भी हो रहे है।साथ ही कोविड-19 महामारी दस्तक की पूर्ण रूप से संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य कर्मचारी अंतर्मन से पूरी तरह से महामारी से निपटने के लिए तैयार है। लेकिन मध्यप्रदेश की सरकार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विगत कई दिनों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों बैठे हैं। उनकी कोई सुध नही ली गई हैं,और अनदेखा किया जा रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है