Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेड हेड ब्यूरो पंडित नंदन शर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे आज सभी एएनएम की बैठक आयोजित की गयी । सभी एएनएम की समीक्षा राष्ट्रीय कार्यक्रमो के अनुसार उपलब्धिवार बीएमओ डॉक्टर पूरनसिंह तथा बीईई चेतन माधवलाल गोयल के द्वारा
की गयी तथा कम उपलब्धि वाली एएनएम को कार्य सुधारने के निर्देश बीएमओ डॉक्टर पूरनसिंह के द्वारा दिये गये। सभी एएनएम और पुरुष कर्मचारीयो को महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य दिया गया। बैठक के अलावा सुशासन दिवस की शपथ भी दिलाई गयी और अंत मे निर्मलादेवी सहज योग संस्था के सखाराम गोखले और पंचायत इंस्पेक्टर गोविंद निगवाल के द्वारा सभी कर्मचारियो को सहज योग कराया गया और इसके फायदे बताये गये। बैठक मे रेडियोग्राफर कालूसिंह वास्केल, एलएचवी अनिता राठौर,मोहन मंडलोई रणछोड़ डावर, भारत मुवेल, भारत कटारे, सरदार सोलंकी एवं समस्त एएनएम और आशा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।