स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ





एंकर रायसेन। रायसेन शहर में चल रही वार्षिक श्री रामलीला मेला के आयोजन में शनिवार को गंगा अवतरण की लीला का मंचन किया गया ।रघुकुल की रीति नीति बको निभाते हुए उनके पिता अयोध्या के राजा दशरथ के आदेश पर भगवान रामचंद अनुज लक्ष्मण सीता सहित 14 वर्ष के बनवास भोगने के लिए रथ पर सवार होकर वन जाने के लिए रवाना हुए ।अयोध्या से राजा दशरथ सेनापति सुमन्त से बोले तुम मेरे प्राणों से प्रिय श्री राम लखन लाल सीता को सिर्फ जंगल घुमाकर वापस अयोध्या नगरी ले आना ।लेकिन श्री रामचंद्र पिता दशरथ को दिए हुए वचन माता के कैकई माता से किए गए वादे को निभाने 14 बरस वनवास भोगने के लिए जंगल रवाना हो गए ।श्री रामचंद्र भगवान लक्ष्मण और सीता गंगा घाट पर पहुंचे ।और केवट राज से गंगा पार कराने के लिए अनुरोध करने लगे ।तब केवट राज ने उन्हें उनके चरण धोकर अपनी नाव पर चढ़ाया और गंगा पार कराया ।श्री रामचन्द्र भगवान ने केवटराज को अंगूठी देकर नेग न्योछावर की रस्म पूरी की।केवट राज का अभिनय अशोक मांझी ने किया। वे पिछले 26 सालों से मेला निरंतर केवट राज का अभिनय निभा रहे हैं। भगवानराम लखनलाल और माता जानकी नाव में सवार होकर गंगा पार उतरे ।रामकथा के स्पेशल को देखने के लिए रायसेन शहर के भारी जनसैलाब मिश्र तालाब के तट पर जमा रहा। इस मौके पर एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ,रामलीला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ,प्रवक्ता सीएल गोर समाजसेवी शंकर लाल चक्रवर्ती अशोक सोनी ,राजेश पंथी पहलवान निषाद राज केवटसमिति के अध्यक्ष सीताराम रैकवार ,पूजा मांझी ,हल्ले महाराज मेला संचालन समिति के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शुक्ला, जगत प्रसाद शुक्ला, वार्ड पार्षद योगिता राहुल परमार ,अभिषेक शुक्ला ,संजीव शर्मा अभिषेक शुक्ला , संजय खत्री,शिक्षक राजकुमार खत्री, प्रदीप शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है