Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


*तलेन पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 3 किलो 650 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जप्त करने में प्राप्त की सफलता*

जिला पुलिस कप्तान द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने व परिवहन करने वालो के विरुद्ध जिला राजगढ मे अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तलेन प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिह चौहान द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने बाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
दिनांक 13/05/2021 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लीलाधर पिता डूंगरसिह धाकड एवं उसके साधी गोलू कुशवाह और देवचंद कुशवाह निवासी सोमवारिया खिलचीपुर, अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा लेकर मोटर साईकिल से सारंगपुर तरफ से तलेन तरफ आ रहे हैं।
उक्त सूचना की तस्दीक के लिये थाना प्रभारी थाना तलेन दिनेश सिह चौहान द्वारा तत्काल टीम का गठन कर टीम प्रभारी उप निरी मोहरसिह मंडेलिया मय टीम के नेवज नदी पुल सारंगपुर रोड पर पहुंचे तथा मुखबिर के बताए अनुसार सारंगपुर से आने वाले वाहनों का चेकिंग प्वाईंट लगाया तथा थोडी देर बाद सारंगपुर तरफ से मुखबिर के द्वारा बताई गई मोटरसाईकिल आती दिखी जिस पर तीन व्यक्ति बैठे थे पीछे दो लोगों के पास थैले थे जिसे घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम लीलाधर धाकड उम्र 49 साल, गोलू कुशवाह उम्र 25 साल व देवचंद कुशवाह उम्र 60 साल सर्व निवासी सोमबारिया बडली खिलचीपुर का होना बताया। संदेही लीलाधर व देवचंद के कब्जे मे रखे थैलों को चैक किया और खोलकर देखा तो गहरे हरे रंग का कलीदार गांजा सदृश्य पदार्थ रखा मिला, जिसके संबंध मे वैध कागजात मांगे जो नही होना बताया आरोपियो द्वारा किया गया उक्त कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा अवैध होने से आरोपी देवचंद व लीलाधर के कब्जे से कुल 03 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 29,000/- रूपये तथा आरोपी गोलू के कब्जे से परिवहन मे उपयोग की गई मोटर साईकिल क्रमांक RJ19SL-8491 हीरो होण्डा पेशन कीमती करीब 50,000/- रुपये कुल मशरुका 79,000/- रुपये को मौके पर विधिवत जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियो के विरुद्ध थाना तलेन मे अपराध क्र. 162/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक दिनेश चौहान थाना प्रभारी थाना तलेन, उनि मोहरसिह मंडेलिया, आर. 992 बनवारी गुर्जर, आर. 828 खेमसिह, आर 720 भानू, आर. 1055 राजेन्द्र, आर. 344 गौरव एवं आऱ. 699 नरेन्द्रसिह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।