Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय पशु बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली काली धारियाँ एवं चेहरे के काले चिन्ह तथा पगचिन्ह प्रत्येक बाघ के अलग-अलग होते हैं।

जमुनिया के वन सुरक्षा कैम्प पर अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन किया गया।

नरेंद्र राये रिपोर्टर

एंकर रायसेन जिले की तहसील सिलवानी में वनमंडल रायसेन सामान्य के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य की परिसर जमुनिया के वन सुरक्षा कैम्प जमुनिया पर शनिवार को अनुभूति ईको कैम्प को आयोजन किया गया। जिसमें उप वनमंडल अधिकारी सामान्य रायसेन सुधीर पटले द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप वनमण्डल अधिकारी सिलवानी पी.के. रजक द्वारा 128 बच्चों को वन भ्रमण कराया।
भ्रमण के दौरान वन्यप्राणियों के संरक्षण, संवर्धन, एवं वन वर्धनिक कार्यो का प्रबंधन वन विभाग द्वारा कैसे किया जाता है बच्चों को समझाया गया। एसडीओ सिलवानी पीके रजक ने वन एवं वन्य प्राणियों का महत्व तथा पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने में वन एवं वन्य प्राणियों का क्या ओर कैसे योगदान है के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। सुधीर पटले उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन के द्वारा शालेय छात्र छात्राओं को वनों का महत्व समझाया गया कि वन आक्सीजन तथा कार्बनडाई आक्साइड का संतुलन बनाये रखते हैं तथा बादलों के संघनन द्वारा वर्षा में वृद्धि, नदियों को स्वच्छ जल की सतत आपूर्ति, भौतिक रासायिनिक एवं ध्वनि प्रदूषण को कैसे नियंत्रित करते है। छात्र-छात्राओं को वनों में पाये जाने वाली लघु वनोंपज के बारे में विस्ताार से जानकारी दी गई। तथा वनों को अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।सिलवानी के सीएम राइज स्कूल एवं शा.क.उ.मा.वि. सिलवानी के छात्र छात्राओं को वन भ्रमण के पूर्व में जमुनिया कैम्प पर नाश्ता कराया गया । पश्चात वन भ्रमण कराया गया। वन भ्रमण के दौरान डिप्टी रेंजर गुलाब प्रसाद अर्मा, एवं अशोक कुमार वर्मा तथा वनरक्षक हरनारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार, जुबेर खान, मनोज साहू के द्वारा छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण क्षेत्र का भ्रमण के दौरान पौधारोपण भी कराया गया। मौके पर पौधारोपण की तकनीक एवं उनके संवर्धन के विषय में विस्तार से समझाया गया। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, प्रशनोत्तरी, निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भाजपा मण्डल सिलवानी के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि एवं नगर परिषद सिलवानी के अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद संजय मस्ताना, संजू बनारसी, श्याम साहू, मोनू मताम्बर, मिलन जैन, टिंकू चैरसिया, सरपंच जमुनिया संजय कुमार के द्वारा पुरूषकृत किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रय में मानव जीवन एवं वन एवं पर्यावरण के संतुलन के सम्बन्ध में संतोष बाबू के द्वारा समझाया गया। कार्यक्रम में सुधीर पटले एसडीओ रायसेन, पीके रजक, एसडीओ सिलवानी, डिपटी रेंजर गुलाब प्रसाद अर्मा, देवीसिंह पोर्ते, डीपी पन्द्राम, अशोक कुमार वर्मा, तथा वनरक्षक हरनारायण सिंह, जुबेर खान, वीरेन्द्र कुमार, मनोज साहू, कमलेश तिवारी, परषोत्तम रजक, संकुल मौर्य, अशोक यादव, वृंदावन त्रिपालिया, सीता धुर्वे कल्पना गौड़, दीपक कौरव, आकाश तिवारी, रमाकांत रघुवंशी, गोवर्धन शर्मा, मुकेश जाट, अखिलेश रजक, विनय दीक्षित, भूपेन्द्र लोधी, मेहबूव उल्ला, एवं संतोष रघुवंशी, दीनानााथ श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। साथ ही छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पाये जाने वाले बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली काली धारियाँ एवं चेहरे के काले चिन्ह तथा पगचिन्ह प्रत्येक बाघ के अलग-अलग होते हैं। इसी प्रकार की मनमोहक एवं रोचक जानकारियाँ पीके रजक उप वनमण्डलाधिकारी द्वारा बच्चों को दी की गई। प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम समर्थ गौर सी.एम.राईज सिलवानी, द्वितीय कंचन सेन, शा.कन्या उ.मा.वि. सिलवानी, तृतीय वृजेन्द्र अहिरवार सी.एम.राइज सिलवानी को दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरूषकार मुस्कान खान, शा.कन्या उ.मा.वि. सिलवानी द्वितीय, पुष्पा कुावाहा शा.कन्या उ.मा.वि. सिलवानी, तृतीय संजना शा.कन्या उ.मा.वि. सिलवानी को दिया गया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी शर्मा शा.कन्या उ.मा.वि. सिलवानी, द्वितीय विकास गौर सी.एम. राइज सिलवानी तृतीय प्रिया दुवे सी.एम. राइज सिलवानी को दिया गया।
कार्यक्रम में पधारे हुये अतिथियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार गुलाब प्रसाद अर्मा डिप्टी रेंजर के द्वारा व्यक्त किया गया।