Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंदौर बैडमिंटन एकेडमी (आईबीए) द्वारा आयोजित सिटी जिमखाना ओपन सब जूनियर चैंपियनशिप मिनी जूनियर और सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा आरंभ हुई।

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

जूनी इंदौर ब्रिज के पास सिटी जिमखाना क्लब में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग में पहले दौर के मुकाबलों में रोहित वाधवानी, माधव भार्गव, तान्या अग्रवाल व आध्या तलाठी आदि ने पहले दौर के मैच जीते।

टूर्नामेंट सेक्रेटरी सत्येन्द्र होलकर व प्रतीक गुजराती ने बताया कि पहले दिन 100 से ज्यादा मैचेस खेले गए। पहले राउंड के मैचों में अंडर 11 बालिका में
तान्या अग्रवाल ने वान्या देसाई 15 10 15 7 आध्या तलाठी ने आरिशा शर्मा 15 6 से 15 9 सानवी असलीवाल ने आध्या 15 10 15 10 से अंडर-11 बालक वर्ग में रोहित वाधवानी ने वेदांत जैन 15-8, 15-8 से, श्लोक सचदेवा ने हर्षवर्धन सिंह 15-5 व 15-11 से, ईशान अली ने आरव अजमेरा 15 7 15 6 मौलिक पाटीदार ने अद्वैत भदौरिया को 15-12 व 15-14 से हराया।
अंडर-15 बालक वर्ग जसराज सिंह सलूजा ने आर्यन बाल को 15-02व 15-06 से, देवांश कुलकर्णी ने जयेश पांडे 15 6 15 6 शिवांश पाल ने सोहम 15 4 15 3 आश्रय गोहिल ने निखिल गुर्जर 15 7 15 4 जय सोनी ने डेविड खंडेलवाल 15 10 15 6 माधव भार्गव ने मेहर आनंद 15 6 15 9 भव्य चढ़ोकर ने आदित्य सिंह 15 15 9 टूर्नामेंट में अंडर 9 अंडर 11, अंडर 13 व अंडर 15 बॉयस और गर्ल्स के सिंगल्स व डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं।
*टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ वंचना सिंह परिहार, प्रशासक ,वन स्टॉप सेंटर (सखी),
नोडल अधिकारी, महीला बाल विकास विभाग जिला इंदौर व ACP संतोष सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ । अतिथियों ने कहा कि बैडमिंटन ऐसा गेम है, जिससे न केवल तेजी व स्टेमिना आता है बल्कि खिलाड़ी एकाग्रता भी सीखता है। खेल में हार और जीत से खिलाड़ी के जीवन में भी बड़ा फायदा होता है। विशेष अतिथि के रूप मेंwake up फाउंडेशन से रितेश बाफना जी , एरेना कल्ब से सुनील सातव , सिटी जिमखाना क्लब से हितेश चिमनानी आईबीए से सुभोद लाल गुजराती, हरीश चंद्र होलकर उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र होलकर ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का औपचारिक उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत और आभार आयोजक प्रतीक गुजराती ने किया।
फोटो – उद्घाटन अवसर का