स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल विद्यालय में मनाया गया तुल्सीपूजन व वीरबाल दिव

आज दिनाँक 27 दिसम्बर को रेमजा पूरा रोड पर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सभी छात्रों को चंदन टीका लगाकर व तुलसी पूजन कर तुलसी व्रक्ष की विशेताएँ बताई गई। इसी क्रम में गुरुगोविंद सिंह जी व उनके चार साहेबजादे का पूजन कर उनके बलिदान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने सनातन मूल्यों को याद करते हुए भारत माता को पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन करना है वहीं शिक्षक रामबहादुर ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह जी व उनके साहिबजादों ने स्वयं को अपने मातृभूमि व अपने धर्म पर अपने प्राणों की आहुति दे दी परंतु अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया।
मुख्यातिथि व वक्ता के रूप में आये भारतीय शिक्षण मण्डल युवायाम के प्रमुख अश्वनी सिंह ने बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि आज जो हम सब अपना जीवन एक श्रेष्ठता के साथ जी पा रहे हैं वह इन्हीं बलिदानियों की देन है।कार्यक्रम में विद्यालय के समवन्यक कृष्णा बौहरे,आदर्श राजावत व अन्य शिक्षकों के साथ सभी छात्र उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान