Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

नगर में आज सुबह लगभग 11 बजे के करीब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदरसिंह यादव एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जाधव से निवाली ब्लाक के अतिथि शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगो को लेकर नगर के रेस्ट हाउस पर पहुच कर चर्चा कर ज्ञापन सोपा

ब्लाक के अतिथि शिक्षकों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदरसिंह यादव को रेस्ट हाउस पर पहुचकर ज्ञापन सोपा ।

अतिथि शिक्षकों ने बताया कि विगत 14 वर्षों से अतिथि शिक्षक नियमित शिक्षक की तरह कार्य कर रहे हैं लेकिन आज तक हमारे भविष्य को सुरक्षा प्रदान में भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है इसलिए कई शिक्षक अतिथि शिक्षक परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए हैं अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय पर विद्यालय का हर कार्य गुणवत्ता तरीके से भलीभांति कर रहे हैं हम अतिथि शिक्षकों का भविष्य को देखते हुए हमारी मांगे और समस्याओं को भाजपा सरकार में विधानसभा सदन के समक्ष रखने की मांग की अतिथि शिक्षकों की मांगे निम्नानुसार हैं अतिथि शिक्षक को गुरुजी की तरह सेवा सुरक्षा देखकर विभागीय परीक्षा लेकर नियमित किया जाए अतिथि शिक्षकों को 12 माह का वेतन देते हुए पद को रिक्त ना माना जाए और 62 वर्ष सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए महंगाई स्तर को देखते हुए हमारा मानदेय दुगना किया जाए

ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी विगत 1 से 20 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं जिन्होंने कोरोना काउंट के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी है जिसमें अपने कई साथियों को भी खोया है मध्यप्रदेश शासन द्वारा संविदा कर्मियों के लिए कैबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई थी जिसके अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग महिला बाल विकास विभाग राजस्व विभाग पशुपालन विभाग लोक सेवा प्रबंधन विभाग स्थानीय निधि सम परीक्षा मध्य प्रदेश प्रकोष्ठ भोपाल आदि में लागू की जा चुकी है परंतु एनएचएम के संविदा कर्मियों पर आज दिनांक तक लागू नहीं की गई विगत वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान एनएचएम द्वारा जारी पत्र क्रमांक एनएचएम एचआर ने पत्र दिया गया था
मध्य प्रदेश के एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य राज्यों की भर्ती नियमित किया जाए एवं सी एच ओ को एमएलएचपी स्टेटस में नियमित किया जाए एवं एनएचएम के समस्त प्रोग्रामों के जिनके केडर निर्धारित नहीं है उनके भी क्रेडर बनाकर नियमित किया जाए तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया का प्रचलन सामान्य में सामान्य प्रशासन विभाग के नीति लागू कर उनके अनुसार नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन एवं अन्य सुविधाएं आज दिनांक तक एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल आदेश करने का कष्ट करें। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कल भी नगर में रैली निकालकर तहसीलदार महोदय श्रीमती स्वाति मिश्रा को ज्ञापन सौंपा था

इस अवसर पर ब्लाक कांगेस अध्यक्ष प्रदीप जाधव ,अतिथि शिक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे ।