बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया.चांदामेटा में बिजली बिल समय पर भुगतान नहीं करने पर बकाया राशि जमा करवाने उपभोक्ता के घर पहुंचे विद्युत अधिकारी बबलू इनवाती और मीटर रीडर संजय सराठी से उपभोक्ता परिवार के दो सदस्यों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की और गर्दन दबाने का प्रयास किया। बिजली कनेक्शन काटने आने पर जान से मारने की धमकी दी गई बीच बचाव कर मामले को शांत किया गया हालाकि बिजली अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
बिजली विभाग के एई बबलू इवनाती के साथ मीटर रीडर संजय सराठी मोहन साहू विशाल चौकेकर प्रविता विश्वकर्मा विजय प्रजापति दीपक यादव मंगलवार दोपहर को बाजार चौक चांदामेटा पहुंचे। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कहने पर संंबंधित परिवार के दो सदस्य शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने लगे उन्होंने जाति सूचक बातें कहते हुए अश्लील गांलियां दी। अधिकारी को थप्पड़ मारकर गला दबाने लगा इस दौरान बचाव करने संजय सराठी सामने आया तो उसके साथ भी वैसा कृत किया। आरोपियों ने चेतावनी दी कि दोबारा कनेक्शन काटने आए तो जिन्दा नहीं जाओंगे।
यह है मामला:
चांदामेटा निवासी हेलमन बी का बिजली बिल 27,593/- और मोहम्मद इरशाद का बिजली बिल 33,946/लम्बे समय से बकाया था। विभागीय अधिकारी बकाया बिल भुगतान करवाने अथवा कनेक्शन काटने पहुंचे। संबंधित परिवार के दो सदस्यों ने विवाद कर मारपीट की और धमकी दिया। शिकायतकर्ता मप्रपूक्षेविविकंलि परासिया के वितरण केन्द्र चांदामेटा में पदस्थ सहायक अभियंता बबलू पिता कुमारेन्द्र इनवाती ने बाजार चौक चांदामेटा वार्ड क्र 15 निवासी आरोपी सोहेल खान और आवेश खान के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 353, 332, 506, 34, एससी- एसटी एक्ट की धारा 3-1-द, 3-1-घ, 3-2-वीए के तहत कार्रवाई की। शाम को पुलिस की मौजूदगी में विद्युत विभाग द्वारा उक्त कनेक्शन काटा गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है