Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

शहीद भगत सिंह एवं अशफाक उल्ला की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया गया । सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया शीत ऋतु का मौसम चल रहा है कड़ाके की ठंड पड़ रही है संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए हर मंगलवार को और नेकी का वाहन चलाया जा रहा है जिसमें कंबल, रजाई और ग्रीष्म कपड़े जरूरतमंदों को दिए जा रहे हैं इसी श्रंखला में शहीद भगत सिंह एवं अशफाक उल्ला खान की स्मृति में सोसाइटी द्वारा आज टावर चौक फ्रीगंज से नेकी का वाहन चलाया गया नेकी वाहन को शिक्षाविद सादिक मंसूरी ने झंडी बताकर रवाना किया नेकी के वाहन द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों फ्रीगंज, चामुंडा चौराहा, बुधवारिया,कोयला फाटक, पटनी बाजार , मिर्जा नईम बेग मार्ग एवं गुदरी चौराहा में जरूरतमंदों को कंबल रजाई और कपड़ों का वितरण किया गया इस मौके पर रेहान शफ़क़, राजेश अग्रवाल ,अनुदीप गंगवार ,मोइन खान, आजम खान , शरीफ खान, निराला खान, मोहम्मद इकबाल उस्मानी,अशरफ पठान, सैयद निजाम अली, इरफान अंसारी, खोजेमा चांदा भाई वाला नेकी के वाहन के साथ उपस्थित थे l शिक्षाविद सादिक मंसूरी ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की एक और सराहनीय पहल जरूरतमंदों और बेघर लोगों के लिए रजाई ,कंबल ग्रीष्म कपड़ों का इंतजाम करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है l मानवता के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। गंगाधर महा भोपाल , शहला शकील अहमद जयपुर , सईद कुरैशी ,शकील , शमशी जफरुल्लाह उदयपुर माहेतलत सुजात कबीर इंदौर, जसवीर कौर सासन शाजापुर, असलम भाई दरगाह वाला नागपुर, तनवीर तौकीर आलम एडवोकेट झालावाड़, नसरीन कमरअली, रिंकूसिंहआनंद ,नजीब खान निंबाहेड़ा ,शबाना बबलू खान महू नासिर हुसैन ,फेज जाफरी, इमरान खान ,इस्माइल भाई रंगवाला का सराहनीय सहयोग रहा l उपरोक्त जानकारी सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी