Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत भेसोला चौकी के अधीनस्थ करीब छः ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को प्रदेश सरकार के उद्योगमंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के सौजन्य से एंबुलेंस ग्रामीणों को प्राप्त हुई। जिससे ग्रामीणों का उपचार समय पर होगा। मंगलवार को भैंसोला एवं आसपास के करीब छः पंचायतों तथा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दत्तीगांव को एम्बुलेंस प्रदान करने पर धन्यवाद प्रेषित किया है। इसके पश्चात भेसोला चौपाटी पर एंबुलेंस के स्वागत के लिए आसपास के सभी पंचायतों के सरपंच व चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) चांदनी सिंगार ने एंबुलेंस की पुजा-अर्चना की गई। ए.एस.आई.दीपचंद चंदेल तथा मंडल महामंत्री संजयसिंह राठौड़ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश जमादार, वरिष्ठ नेता रणछोड़ डावर, लक्ष्मण पाटीदार, रमेश धाकड़, प्रमोद पाटीदार पूर्व जनपद सदस्य पूना डावर, शक्तिसिंह राठौड़ उपसरपंच सत्यनारायण पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, बलराम चौहान,राधेश्याम पाटीदार एवं सभी वरिष्ठगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बताया गया है कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए एंबुलेंस 24 घंटे पेट्रोल पंप चौपाटी पर आपातकालीन स्थिति में खड़ी रहेगी। जिससे ग्रामीणों को सुविधा आसान रहेगी। उक्त जानकारी राजेश उपाध्याय भेसोला ने दी।