Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सिलवानी

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर सिलवानी । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सिलवानी के अंतर्गत मंडल आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभियान सुघोष कार्यक्रम नायक मेरीज गार्डन में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में प्रशिक्षण वर्ग
के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत एवं जनपद अध्यक्ष तरूवर सिहं राजपूत के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए
विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर पूरे देश में भाजपा का विस्तार करने में अनगिनत कार्यकर्ताओं ने त्याग व परिश्रम किया जिसका परिणाम है कि आज केन्द्र व देश के कई राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हैं। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमें अपनी भूमिका की जानकारी होनी चाहिए। हमारा काम नए लोंगो को पार्टी से जोड़ना है, हमारा लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग के जन कल्याण के लिए काम करते हुए भारत माता को परम वैभव तक ले जाना होना चाहिए। आईटी सेल के प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं, जिस तरह के श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में हैं वैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल में नहीं हैं। इन्हीं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन कार्य में सक्रियता का परिणाम है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार प्रचण्ड बहुत के साथ भाजपा की सरकार बनी। जबकि मध्य प्रदेश में भी अभूतपूर्व विजय के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन हो सका। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।