Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

उमरेठ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परसोली में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत शिवाजी भाई भास्कर भाई लायंस आई हास्पिटल एवम रिसर्च सेंटर परासिया द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन राष्ट्रीय NMSS जनपरिषद् के सहयोग से ग्रामपंचायत भवन मे 11 बजे से किया गया जिसमें जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग ग्रामीण मजदूर किसानमहिलाओं ने अपनी आंखो की जांच करवाया आंखो की मुफ्त जॉच में मोतियबिंद के मरीजों का मुफ्त उपचार एवम ऑपरेशन लायन्स आई हॉस्पिटल एवम रिसर्च सेंटर नेत्र चिकित्सालय परासिया में किया जाना हैं l
नि शुक्ल नेत्र जॉच शिविर में 105 लोगों का निशुल्क पंजीयन कर जांच किया गया
शिविर का आयोजन राष्ट्रीय एन एम एस एस जनपरिषद् के सहयोग एवम राष्ट्रीय महासचिव बाला साहेब सातनकर द्वारा किया गाया बाला साहेब सातनकर बताया गया की निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले रोगियों को काला चश्मा भोजन एवं ठहरने एवं ऑपरेशन स्थल तक आने जानें के लिए वाहन व्यवस्था की निशुल्क व्यवस्था संस्था की ओर से किया जाता हैं lनिशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन वाले मरीजों को अपने साथ मोबाईल नम्बरआधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ ऑपरेशन स्थल लायन्स नेत्र चिकत्सालय परासिया ले जाया गाया l जिन मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया हैं उनका कल दिनांक नए वर्ष 2023 की 1जनवरी को ऑपरेशन किया जायेगा उसके बाद उनके निवास स्थल तक संस्था द्वारा पहुंचाया जायेगा l
शिविर में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत परसोली सरपंच शिलकुमारी यदुवंशी सचिव श्री गुरुप्रसाद डेहरिया कंप्यूटर ऑपरेटर देवेन्द्र पावर स्वास्थ विभाग से श्रीमति साधना परिहार ए.एन.एम.एवं आशा कार्यकर्त्ता सचिव राष्ट्रीय NMSS जनपरिषद् से बालकुमार सातनकर उपस्थित रहें l जिसमें मुख्य रूप लायंस नेत्र चिकित्सालय से जॉच दल द्वारा नेत्र की जॉच की गई l गांव के ग्रामीण जनों के जीवन में पुनः रौशनी आयेगी इन्ही सेवा सहयोग संकल्प समर्पण की भावनाओं के साथ शिविर में अनेक गांव के लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाया और लोगों में अन्धत्व निवारण शिविर में भारी संख्या में लोगो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया व आंखो के मरीजों को एक नई रौशनी के लिए आशा की किरण नजर आई l
राष्ट्रीय NMSS जनपरिषद् के पदाधिकारीयो द्वारा अवगत कराया गया की आगामी समय में पुनः नेत्र जॉच शिविर का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना हैं जो भी व्यक्ति निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन अपने ग्राम या पंचायत में करना चाहते हैं वो मोबाईल नंबर 9425787095 पर संपर्क कर सकता हैं l आगामी नेत्र जांच शिविर की जानकारी पृथक से प्रसारित की जायेगी l