इरम खान रिपोर्टर


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल आज 17 दिन भी जारी रही। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दो मिनिट का मौन रखा एवं शासन से मांग की गई कि सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नए वर्ष में नियमितीकरण का तोहफा दिया जाए वह निष्कासित कर्मचारियों को बहाल किया जाए। जिलाध्यक्ष डॉ अमित बघेल एवं एवं सीएचओ संगठन जिलाध्यक्ष डॉक्टर विकास भयडिया ने बताया कि अलीराजपुर जिले सहित सहित प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 32000 कर्मचारी 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 17 दिन बीत जाने के बाद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के जोश में कमी नजर नहीं आ रही है इस बार शासन से आर या पार के मूड में नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन पूर्व में भी हमें कई बार आश्वासन दे चुकी है परंतु हर बार हमें छला गया है अतः इस बार आदेश प्राप्त न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है