Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एएसआई से एस आई बने सहजाद खान,एसडीओपी राठौड़ ने लगा स्टार..

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में रुके हुए प्रमोशन दुवारा प्रारम्भ हुए, इसी के चलते लगातार पदोन्नति का दौर चल रहा है एसआई से टीआई और अब एएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति का सिलसिला पुलिस मुख्यालय से जारी है मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश भर के एएसआई को एसआई बनाने की सूची जारी की। जिसमें भिण्ड जिले के अमायन थाने में पदस्थ एएसआई सहजाद खान भी शामिल हैं रविवार को मेहगांव एसडीओपी राजेश सिंह राठौड़ ने पदोन्नत एएसआई खान को अपने दफ्तर में स्टार लगाकर एसआई पद पर पदोन्नत किया और साथ उनको शुभकामनाएं भी दी, आपको बता दे सहजाद खान का वर्ष 2013 में ए एस आई पद पर प्रमोशन हुआ था जिसके बाद भिण्ड जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके है पदोन्नति हुए एसआई सहजाद खान वर्तमान में भिण्ड के अमायन थाने में एएसआई पद पर पदस्थ है सहजाद खान को मेहगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय में मेहगांव थाने के समस्त स्टाफ सहित अन्य लोगो ने भी सहजाद खान पदोन्नति की शुभकामनाएं दी..

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव नंबर -9926264754