जिला ब्यूरो चीफ आरीफ हुसैन





राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पूरे जोश और उत्साह के साथ २० वे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। स्वास्थ्य मंत्री जी हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन देते नजर आए। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विरोध स्वरूप लॉलीपॉप दिखाकर शासन व प्रशासन को संदेश दिया कि जब भी हमने शासन से अपने अधिकार की बात की तब हमें आश्वासन रूपी लॉलीपॉप दिया गया परंतु आज तक आदेश नहीं मिला। बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सूचकांक में अपनी निम्नतम स्तर पर पहुंच चुका है, पर इन संविदा कर्मियों का दर्द समझने वाला कोई नहीं है। जबकि यह पिछले 20 वर्षों से अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। हालांकि दबे मुंह अधिकारीगण यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से आम जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य संस्थाएं वेंटिलेटर पर
जिले में लगभग 400 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चे भर्ती नहीं हो पा रहे, तो उधर नियमित टीकाकरण नहीं हो पा रहा। किसी को टीबी की दवाई नहीं मिल पा रही, तो किसी गर्भवती महिला की जांच नहीं हो पा रही। और एक तरफ सरकारी योजना अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी समय पर नहीं मिल पा रही है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया