शासन प्रशासन मौन नजर आ रहे हैं |

बोरदेही — कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में ग्रामीण क्षेत्रों में अब लापरवाही सामने आने लगी है।धीरे-धीरे लोग लापरवाह होते जा रहे हैं ग्राम पंचायत बोरदेही एवं खेड़ली बाजार में भी शाम होते ही लोग बेवजह सड़को पर घुमते नजर आ रहे हैं | क्षेत्र में दुकानदार द्वारा आधी शटर खोलकर सामान दिया जा रहा है | जिससे भीड़ इकट्ठा होने लगती है | जिससे कभी भी क्षेत्र में कोरोना का विस्फोट हो सकता है | शासन प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर बेवजह सडकों पर घुमने वालो पर प्रशासन के द्वारा दंडात्मक कार्यवाई की जाऐ | कोविड-19 का प्रोटोकॉल का बोरदेही क्षेत्र में शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है | जिससे ऐसा प्रतीत होता नजर आ रहा है कि किसी को इस गंभीर महामारी कोरोना का भय नहीं | वैसे देखा जाए तो कोरोना महामारी का ग्राफ कम होते नजर आ रहा है | लेकिन बेवजह घुमने वालो के कारण क्षेत्र में फिर से महामारी उभर सकती है | जिसमें शासन प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए बोरदेही एवं आसपास के क्षेत्रों में धयान दिया जाए |
न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से
सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट

More Stories
बुरहानपुर में नवीन पावरलूम क्लस्टर ने लिया मूर्तरूप, विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से बुनकरों को मिलेगा नया औद्योगिक केंद्र
गौरवमयी सेवा निवृत्ति स- सम्मान समारोह ख़ामढ़ाना-गुबरेल
सेवानिवृत सैनिक का मनाया सम्मान समारोह