
दिनांक 05/01/23 को आवेदक अर्जुन पावर पिता बाबूलाल पवार निवासी बजरंगकुटी नसरुल्लागंज जिला सीहोर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को शिकायती आवेदन दिया था।

सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल नसरुल्लागंज जेल में बंद आवेदक के साले रामनिवास उर्फ भूरा एवं अन्य चार लोगो को प्रताड़ित ना करने एवं उनसे मुलकात करवाने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के एवज में प्रत्येक से 20-20हजार रु की रिश्वत राशि की मांग की गई थी।


शिकायत सत्यापन उपरांत पाया गया कि महावीर सिंह बघेल की छवि एक भ्रष्ट अधिकारी की है, एवं उसकी रिश्वत संबंधी शिकायत सही पाई गई ।

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में आज दिनाँक 12/01/23 को डीएसपी सलिल शर्मा के नेतृत्व में ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक घनश्याम मार्सकोले,, निरीक्षक आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक मयूरी गौर की टीम ने द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आरोपी सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल को उनके जेल परिसर के समीप स्थित शासकीय आवास पर जेल प्रहरियों व द्वारपाल को चकमा देकर कुशलतापूर्वक 20,000/~रु रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया । ट्रेप कार्यवाही जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी