Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर विधायक निलय डागा आठनेर
में शुरू कराएंगे राजीव गांधी ऐमबुलेंस सेवा


विधायक निधि से तीस लाख की राशि स्वीकृति के लिए कलेक्टर एवं जिला योजना अधिकारी को लिख पत्र …..

विधायक श्री डागा ने पिता पूर्व विधायक विनोद डागा की जयंती पर उनकी स्मृति में निशुल्क ऐंमबुलेन्स सेवा सुविधा भी जारी की है ……

बैतूल । कोरोना काल में विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे कांग्रेस विधायक निलय डागा ने पीएचसी आठनेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा में राजीव गांधी एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए विधायक निधि से 30 लाख रुपए की अनुशंसा की है।
श्री डागा ने अनुशंसित राशि की स्वीकृति के लिए कलेक्टर एवं जिला योजना अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आठनेर सी.एच.सी. क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ करने एवं एम्बुलेंस का नाम राजीव गांधी एम्बुलेंस रखा जाए।

श्री डागा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आठनेर सी.एच.सी. क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस मुहैया करवाई जाएगी। ताकि होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें उचित उपचार के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड अस्पतालों में तत्काल शिफ्ट करवाया जा सके। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस एंबुलेंस को पीडि़त मानवता की सेवा के लिए समर्पित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस संकट काल में विधायक डागा हर स्तर पर पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं। विधायक डागा आज जमीनी स्तर पर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। विगत दिनों विधायक निलय डागा द्वारा स्वास्थ्य विभाग को डागा फाउंडेशन की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर व फ्रंटलाइन वर्करों की सुरक्षा को देखते हुये ।
पी पी ई किट उपलब्ध करवाई गई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पिता की जन्म जयंती पर उनकी स्मृति में निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है, और अब विधायक निधि से 30 लाख रुपए की अनुशंसा कर सीएससी क्षेत्र आठनेर को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की सौगात दी जा रही है ।

न्यूज़ 24x 7 इंडिया
जिला बैतुल योगेश गुप्ता