
उपमंडल आनी के डिंग नाला में देर रात को एक
कार नाले में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो
गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई, जिनका
इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक
पुलिस ने सूचना मिलने पर राहगीरों और ग्रामीणों की मदद
से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
घर जाते समय कार अनियंत्रितः डीएसपी आनी रविन्द्र
नेगी ने बताया कि घायल महिला ऊषा देवी ने बयान दिया
है कि वह तीनों ऑल्टो कार HP35-7436 से आनी से घर
की तरफ जा रहे थे. रास्ते में डिंग नाला के पास पहुंचे तो
कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा
गिरी. घायलों का इलाज आनी अस्पताल में चल रहा है.
वहीं मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि हादसा कैसे
हुआ.
चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे: हादसा होने के
बाद चिल्लाने की आवाज आने के बाद लोग पहुंचे. सबसे
पहले स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और
ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी. प्रवीण ने ग्रामीणों की
मदद से कार में सवार महेश्वर सिंह, उसकी पत्नी उषा देवी
और बेटी स्वीटी को खाई से बाहर निकाला. घायलों को
108 एंबुलेंस के माध्यम से आनी अस्पताल पहुंचाया गया,
जहां डॉक्टर ने महेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया.
आज से हिमाचल में मौसम खराब : वहीं, प्रदेश में आज से
फिर मौसम ने करवट बदल ली है. कहीं बारिश तो कहीं
ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है. पुलिस और
प्रशासन ने सफर के दौरान वाहनों को ध्यानपूर्वक चलाने
की सलाह दी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के
मुताबिक 9 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है