Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए मरीजो को दे रहे अपनी सेवाऐ
—————————————-

बोरदेही- कोरोना महामारी अपने पैर पसारे हुए हैं | दिन प्रति दिन पाजिटिव मरीजों की संख्या बढती नजर आ रही है | इसी दौर में बोरदेही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आयुश डाॅ आशीष बंसकार बोरदेही क्षेत्र के लिए एक मिशाल बने हुए हैं | जो वर्तमान में कोरोना पाजिटिव होने पर भी अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए | बोरदेही अस्पताल में अपनी शतत सेवा पुरी इमानदारी से दी और दे रहे हैं | वैसे बोरदेही अस्पताल में कई समय से स्थाई एमबीबीएस डाॅ. नहीं है | इसके वावजूद भी कई वषाॆ से अयुष डाॅ. आशीष बंसकार अपनी सेवाऐ बखुबी निभा रहे हैं | एवं सभी अस्पताल स्टाफ को साथ लेकर भी चलने का काम कर रहे हैं | बताया गया कि कोरोना महामारी देखते हुए मरीजों को दिन और रात में भी अपनी सेवाऐ दे रहे हैं | मरीजों द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी बीमारी से निपटने के लिए डाॅ आशीष बंसकार द्वारा आयुर्वेद काडा, एवं लोगों को हर तरह से समझाया जा रहा है | कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक भी किया जा रहा है | उनके द्वारा ये भी समझाइश भी दी जा रही है कि मुह पर मास्क अवश्य लगाकर रखे, नाक को अच्छे से ढक कर रखे , भीड -भाड वाली जगह पर सोसल डिस्टेंस का पालन जरुर करे | अपने हाथो को बार बार साबुन से धोये और सेनिटाइज करे | शादी समरोह भीड़ वाले स्थान से दुरिंया बनाकर रखे | और यदि परिवार में किसी को भी सर्दी खासी बुखार हाथ पैरो में दर्द हो तो किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नही है | ऐसा कुछ अगर लगता है तो घर के ही किसी कमरे में स्यंम आइसोलेट् कर ले एवं अपने नजदीकी अस्पताल या आशा कार्यक्रता आंगनबाड़ी से तत्काल संपर्क करे | और डाॅ से परामर्श लेकर दवाई ले लोगों को ये भी जानकारी दी जा रही है कि यह बिमारी एक महामारी के विकराल रुप में फैली हुई है | जो कि एक दुसरे के छिनने, खासने, से फैल रही है | इस बिमारी ने अधिकतर बुजुर्गों एवं युवा वर्ग के लोगों को ज्यादातर अपनी चपेट में लिया है | जिसके कारण मरीजों के शरीर में ज्यादा संक्रमण फैलने से मृत्यु हो रही है| लेकिन इस महामारी से डरना नही बल्कि उसे दुर भगाना है |

लोगों को कोरोना टीके के बारे में भी बताया गया
————————————–
कोरोना टीके का लाभ अवश्य ले एवं अपने आस पड़ोस वालो को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित करे | 45 वर्ष से अधिक और 17 साल से अधिक वाले युवक एवं युवतिया कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु से बचाव हेतु सरकार द्वारा लगाये जाने वाले वेक्सीन को अवश्य लगवाऐ | ग्रामीण एवं क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं को ये भी बताया कि वेक्सीन लगवाते समय डाॅ.या स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा परमर्श जरूर ले और धयान रहे कि किसी भी प्रकार की पहले से कोई बिमारी से ग्रस्त मरीजों को डाॅ. की सलाह के बिना यह वेक्सीन नहीं लगवाना है |

इसके साथ ब्लैक फंगस की भी जानकारियां दी गई |
————————————–
बताया गया कि कोरोना महामारी का कहर कम नहीं हो रहा है और दुसरे ओर नई बिमारी जिसका नाम ब्लेक फंगस है | यह भी अपने पैर धीरे धीरे पसार रही है | बताया जा रहा है कि इस बिमारी से बच्चों को ज्यादा खतरा है | बच्चों को घरो से बाहर ना निकलने दे | इस बिमारी से बचाने के लिए छोटे बच्चों को विशेष रूप से आंखों एवं हाथो की अच्छी तरह से सफाई होना जरूरी है | ब्लेक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर तुंरत डाक्टर को दिखाए | इस बिमारी से आंखों एवं नांक पर ब्लेक फंगस होने पर आंखों को नुकसान भी हो सकता है | इस तरह से क्षेत्र के मरीजों एवं आम युवाओं को प्रेरित कर उनका मनोबल बढा़कर होसला बुलंद किया जा रहा है | ऐसे जज्बे को ताप्ती दर्शन परिवार सलाम करती है | घर में रहे, स्वस्थ रहे, जिसमें परिवार भी सुरक्षित रहे |

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से। सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट