Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

,
*15000 घरों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन करेगा*


भैंसदेही अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को सुबह 8:00 से 12:00 तक गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से दीप यज्ञ होगा ।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ‌व‌‌ प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया कि बैतूल जिले के 15,000 से अधिक घरों में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए व पर्यावरण संरक्षण , एवं सुख‌- शांति के लिए घर-घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।‌ अपने घर में स्वयं को ही यज्ञ करना है ‌
गायत्री यज्ञ में हवन सामग्री के साथ घी गुड़ ,गिलोय ,हल्दी ,चावल , कपूर , रार,लोभान , मिलाकर आहुति अर्पित करें। इसमें आम पीपल की समिधा का उपयोग करें या फिर गोबर के कंडे का उपयोग कर सकते हैं।
यज्ञ के दौरान 24 आहुति गायत्री मंत्र ‌व 5 आहुति महामृत्युंजय मंत्र की‌ अर्पित की जावे। इस भाव यज्ञ में कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की जावे ।व पर्यावरण ‌ संरक्षण के लिए 1 पौधा लगाने का संकल्प लिया जावे ।
गायत्री परिवार के उप जोन समन्वयक दीपक मालवी‌ ,जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ,सह समन्वयक टी .के. चौधरी, रवि शंकर पारखे, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अजय पवार, साधना अभियान प्रभारी डॉ रामदास गढ़ेकर व कार्यक्रम प्रभारी धनराज धोटे व सभी ब्लॉक समन्वयको ने परिजनों से गृहे गृहे यज्ञ को सफल बनाने‌‌ का अनुरोध किया है ‌।
इस दौरान कोविड-19 व शासन प्रशासन के नियमों ‌का पालन करते हुए सुरक्षित यज्ञ करें ।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*