Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

प्रदेश के केबिनेट मंत्री ने बड़वानी में दिया 59 कन्याओं का सुखद गृहस्थ जीवन का आर्शीवाद
बड़वानी 14 फरवरी 2023/प्रदेश की सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। बेटी के जन्म के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बड़ी होकर जब पढ़ने जाये तो उसके लिए शिक्षा विभाग की योजनाएं, बेटी पढ़-लिखकर नौकरी करे तो बेटियों को नौकरी में भी लाभ तथा बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना चलाई जा रही है।
प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने मंगलवार को मण्डी प्रांगण बड़वानी में विकासखण्ड बड़वानी एवं पाटी की कन्याओं के विवाह समारोह के दौरान उक्त बाते कही। इस दौरान उन्होने कन्याओं को सुखद गृहस्थ जीवन का आर्शीवाद दिया वही वर को भी नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने एवं बेटी को सुखी रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल ने विकासखण्ड बड़वानी की 29 एवं विकासखण्ड पाटी की 30 कन्याओं को 11 हजार रुपये की राशि का चेक एवं योजनान्तर्गत दी जाने वाली उपहार सामग्री भी भेंट की।
उप संचालक सामाजिक न्याय श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सातों विकासखण्डों की 336 कन्याओं का विवाह जिले में सम्पन्न हुआ हैं । जिसमें विकासखण्ड सेध्ंावा के 140, पानसेमल के 27, पाटी के 30, राजपुर के 36, निवाली के 30, ठीकरी के 44, बड़वानी 29 कन्याओं का विवाह योजनान्तर्गत सोमवार को सम्पन्न हुआ है। इन विवाह में 39 कन्याओं का निकाह भी ठीकरी मण्डी प्रांगण में सम्पन्न हुआ है।
यह सामग्री दी गई कन्याओं का उपहार स्वरूप
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत विवाह करने वाली कन्याओं को योजनान्तर्गत पैर वाली सिलाई मशीन, 6 फायबर कुर्सी का सेट टेबल के साथ, लोहे का निवाड़ वाला पलंग, स्टील की अलमारी साढ़े 5 फीट डबल डोर वाली, रजाई, गद्दे, तकिया सहित दो चादर, वधु के वस्त्र 4-4 नग साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट एवं श्रृंगार सामग्री, स्टील के 51 बर्तन, 5 लीटर प्रेशर कुकर, दीवार घड़ी, चांदी की पायल, बिछिया, माथा टीका/बेदा, मंगलसूत्र उपहार स्वरूप दिये गये।
यह थे उपस्थित
कृषि उपज मण्डी बड़वानी प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चैहान, जनपद पंचायत बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती भूंटीबाई पटेल, जनपद पंचायत पाटी अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा परमार, जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति गोयल, जनपद पंचायत पाटी उपाध्यक्ष श्री रणजीत वास्कले, गणमान्यजन श्री कमल यादव, कृष्णा गोले सहित वर-वधू के परिजन, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।