Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जिले को विकसित जिला बनाएंगे हरदा शहर बनेगा नंबर वन- कृषि मंत्री श्री पटेल

विकास यात्रा में 178 हितग्राहियों को लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की मदद वितरित की गयी

प्रधानमंत्री आवास योजना के 1752 आवासों का लोकार्पण हुआ

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल स्थानीय साईं मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में विकास यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
इसके बाद उन्होंने नगरपालिका कार्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1752 आवासों सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, व अधिकारीगण मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिला एक विकसित जिला बनेगा तथा हरदा शहर को प्रदेश में नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से संपन्न हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कें, स्कूल, अस्पताल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं बहुत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने गुरुवार शाम को हरदा शहर में विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 54 हितग्राहियों को कुल 10.80 लाख रूपये कि मदद की स्वीकृति पत्र वितरित किए कृषि मंत्री श्री पटेल ने स्वरोजगार योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 7 लाख रूपये की सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए उन्होंने स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज योजना के तहत 4 स्वसहायता समूहों को कुल 12 लाख रूपये की मदद संबंधी दस्तावेज हितग्राहियों को वितरित किये। विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 115 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की कुल राशि 1.15 करोड़ रूपये वितरित किये। उन्होने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1752 आवासों तथा एस.डी.आर.एफ. योजना के तहत वार्ड क्र. 35 में 35 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाले का लोकार्पण भी किया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍