Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर पुलिस थाने पर सीपीआर के विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य परतापसिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धीरज बब्बर व थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के नेतृत्व में डॉ संजय कुमार मुवेल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया वही थाना मनावर थाना धरमपुरी थाना गंधवानी के पुलिस स्टॉप ने प्राणवायु देकर जान बचाने की तकनीक जानी डॉ मुवेल द्वारा मॉक ड्रिल में बताया कि कई बार किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या फिर कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में किसी को सांस नहीं आती है इस अवस्था में उसे सीपीआर दिया जाता है, जिसकी वजह से लोगों की जान बचाई जा सकती है एक तरह से सीपीआर में बेहोश व्यक्ति को सांसें दी जाती हैं, इससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है साथ ही इससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होता रहता है सीपीआर कोई दवा या इंजेक्शन नहीं है यह एक तरह की प्रक्रिया है, जिसे मरीज के शरीर पर इस्तेमाल किया जाता है इस प्रक्रिया में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धड़कन सामान्य हो जाने तक छाती को दबाया जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद वाला खून संचारित होने लगता है
साथ ही इस प्रक्रिया में मरीज के मुंह में मुंह से सांस भी दी जाती है आज इसी तरह के तरीके जवानों को समझाए गए, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है