Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह जी व कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया जावर तहसील के नायब तहसीलदार शेखर चौधरी जी का तहसीलदार पद पर पदोन्नति होने एवं पटवारी शुभम मंडलोई का वर्ग में एक मैं शिक्षक पद पर चयन होने पर होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में एवं विशेष अतिथि नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता जी विक्रम सिंह खटीक राजस्व निरीक्षक पटवारी संघ के अध्यक्ष जितेन सिंह ठाकुर के समक्ष शेखर चौधरी व शुभम मंडलोई का साल श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई की श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा जावर तहसील में करीब 6 वर्ष का कार्यकाल मंगलमय रहा सभी अधिकारी एवं जावर तहसील के किसानों के द्वारा मुझे अटूट स्नेह प्रेम मिला और सीहोर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान मैं मुझे सेवा करने का मौका मिला इसके लिए मैं बाबा बिल्केश्वर महादेव का आभारी रहूंगा एवं बाबा महादेव से प्रार्थना करूंगा कि सदा ही सभी को खुश हुआ धन धान्य से परिपूर्ण रखें श्री चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान बीती हुई अनेक बातों का जिक्र किया
कार्यक्रम के पश्चात कुंवर विजेन्द्र सिंह भाटी ने आभार व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारीयों मंगल भविष्य की कामना की एवं उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की इस अवसर पर पटवारी अजीत सिंह ,अरविंद सिंह,धर्मेंद्र सिंह, लखन सिंह, विजय सिंह ,जोगेंद्र सिंह ,अरविंद सिंह ,ज्ञान सिंह, विपुल,मनोज,नितेश, महेश, सोनी बाबू आदि उपस्थित रहे