Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


बड़वानी 05 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत आवेदन पत्र लेने हेतु ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर आवेदन पत्र लेने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने, आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता हेतु जिले के ग्रामों में जनसेवा मित्रो एवं जनअभियान परिषद के सदस्यों के द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है। वही आजीविका मिशन की दीदीयों के द्वारा ग्रामों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर महिलाओं को शिविरों में आने का न्यौता दिया जा रहा है।
वही जनअभियान परिषद के सदस्य, आजीविका मिशन की बैंक सखी, जनसेवा मित्र शिविरों में आने वाली महिलाओं का ईकेवायसी कर रहे है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष भागीरथी प्रयास किये जा रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के सचिव एवं पेसा मोबिलाईजर नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में एक पहाड़ी पर बनी झोपड़ी में महिलाओं को एकत्रित कर उनका ईकेवायसी एवं आनलाईन आवेदन का कार्य कर रहे है।
वही जिला प्रशासन द्वारा भी महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की गई है। महिला को डीबीटी आप्शन इनेबल्ड एवं आधार अपडेशन के लिए बैंक में जाने की आवश्यकता नही है। महिला शिविर के दौरान अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक की फोटो कापी एवं मोबाईल नंबर देगी। शिविर में प्रतिदिन आने वाले आवेदनों को शिविर प्रभारी द्वारा बैंकों में पहुंचाया दिया जायेगा।
प्रदेश स्तर से आया प्रचार रथ भी दे रहा है महिलाओं को जानकारी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश स्तर से आया हुआ प्रचार रथ भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी ग्रामों में जाकर दे रहा है। साथ ही जनअभियान परिषद द्वारा बनाया गया जागरूकता रथ भी विकासखण्ड ठीकरी के ग्रामों में प्रचार-प्रसार कर रहा है।
सभी के प्रयासों से 1 लाख 29 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन पत्र भरे गये
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग के निर्देशन में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 25 मार्च से जिले की ग्राम पंचायतो एवं नगर निकायो में आवेदन भरने हेतु शिविर लगाये जा रहे है। 25 मार्च से 05 अप्रैल तक जिले की 7 जनपदो एवं 9 नगर निकायो में कुल 129155 महिलाओं के आवेदन पत्र आनलाईन दर्ज हो चुके है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मार्च से 05 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत बड़वानी में 14615, निवाली में 8991, पानसेमल में 13894, पाटी में 15362, राजपुर में 14603, सेंधवा में 25565, ठीकरी में 11731 बहनों के आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका बड़वानी में 5139, सेंधवा में 5232, नगर निकाय अंजड़ में 2584, खेतिया में 1988, निवाली में 2148, पलसूद में 1387, पानसेमल में 1651, राजपुर में 2197 तथा ठीकरी में 2068 बहनों के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं।