बालकिशोर मिश्रा रिपोर्टर

अटेर।श्री मान विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा माफियाओं एवम अपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री शैलेंद्र सिंह चौहान एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपुरे एसडीओपी श्रीमति पूनम थापा के निर्देशन में अटेर थाना प्रभारी देवेंद्र राठौर ने संपूर्ण पुलिस बल सहित 315 बोर का कट्टा बरामद किया है एवम आरोपी को भी गिरफ्तार किया है दिनांक 26.04.2023 को अटेर थाना पुलिस ने छापेमार कार्यवाही में एक सफेद कलर की संदिग्ध बोलेरो को निशाने पर लिया चेकिंग के दौरान वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के पाया गया एवम वाहन के कागजात भी उपलब्ध नहीं थे बोलेरो के अंदर चेक किया गया तो एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी गाड़ी में से ही बरामद किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर अपराध क्रमांक.61/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेंद्र राठौर सउनि ज्ञानचंद सउनि हरिविलाश धाकड़ आर. 399 महेश गुर्जर आर.82 महेंद्र यादव आर376. अलकेश यादव आर.463 विशाल राजावत आर.848 भारत सेंगर चालक.1374 रामनरेश प्रजापति ने उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…