गुलाब सिंह मारु रिपोर्टर


किसानों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
- एंकर -: नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में खरीद केंद्रों पर किसानों का हो रहा है शोषण- राधेश्याम मीणा मूंडला*।
श्योपुर – न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना व सरसों की उपज बेचने आए किसानों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है जेदा मंडी में स्थित तुलसेफ सहकारी संस्था का खरीद केंद्र पिछले 4- 5 दिनों से बंद है । जिसके कारण किसानों ने परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में गुरुवार को खरीद केंद्र पर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि तुलसेफ सहकारी संस्था ने चना व सरसों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जेदा मंडी में स्थित सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन पर खरीद केंद्र बनाया हुआ है परंतु पिछले 4- 5 दिनों से खरीद केंद्र पूर्णत: बंद है जिसके कारण किसान परेशान है । उन्होंने आरोप लगात हुए कहा कि एक तरफ तो मध्यप्रदेश सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान हितैषी बनने का ढोंग करता है वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज को बेचने के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है । खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम है किसानों ने खरीद व्यवस्था में लगे हुए संस्था के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का आरोप भी लगाया है व वेयर हाउस पर बनाए गए तुलाई केंद्र के स्थान पर धर्म कांटे पर तुलाई चालू करने की मांग की है । प्रशासन के द्वारा खरीद केंद्र चालू करवाने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए ।
वाइट -: प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*