Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – सरदारपुर के बरमंडल जहां एक ओर सरकार किसानों की आय दो गुना करने के लिए तरह तरह की योजना के तहत मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना राज्य सरकार द्वारा लघु और सीमांत श्रेणी के किसानों के लिए बाग लगाने की योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत किसान अपने निजी खेत में अमरूद, आम, नीबू की खेती कर सकते हैं। इसके अलावा जहां किसान बाग लगाते हैं। लेकिन इस योजना को अधिकारी पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इस योजना से तो किसानों की आय दो गुना तो नहीं हो रही है लेकिन अधिकारियों की जरूर हो रही है ऐसा ही मामला धार जिले के सरदारपुर तहसील के बरमंडल में देखने को मिला जिसमें किसान जगदीश पिता तुलसीराम मारू के द्वारा सन 2020 में नंदन फलोद्यान अंतर्गत राजोद नर्सरी से अमरुद के 700 पोंधे लाकर बगीचा लगाया गया। दो वर्षों से बगीचे का रखरखाव भी किया गया है। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी बील की राशि नहीं मिली। और इस संबंध में अधिकारीयों को भी बार बार
अवगत कराया गया। फिर भी इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया गया।जब इस संबंध में आनलाईन से जानकारी निकाली गई तो पता चला कि मारूति नर्सरी के 28000 रुपए के फर्जी बील लगाकर राशि निकाली गईं तथा अन्य दो बील 37800,42000 रुपए धाकड़ एग्रों एजेंसी कुल 107800 रुपए। एक लाख सात हजार आठ हो रुपए का बील लगा दिए गए।जिसकी शिकायत मेने कलेक्टर से लेकर सभी विभागों में की है।
इनका कहना है
मेरे पिता जी के नाम से मेने अमरूद के 700 पोंधे राजोद धरनीधर नर्सरी से लाकर बगीचा लगाया था।दो साल बाद भी जब बील नहीं लगाया तो मेने आनलाइन पर चेक करवाया तो पता चला कि अन्य नर्सरी के बील लगाकर राशि भी निकल गई तथा दो अन्य बील और भी लगा दिए। जिसकी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम सभी को की गई।
राजु पिता जगदीश मारू
बरमंडल
जो बील किसान के द्वारा दिया गया है वहीं बील लगे हैं मेरे द्वारा कोई भी बील नहीं लगाये गये है
सुखराम मुजाल्दा
वरिष्ठ अधिकारी उद्यानिकी विभाग फुलगावंडी