एस पाटीदार रिपोर्टर


लोकेशन :- मनावर।
विओ:-मनावर के समीपस्थ ग्राम बोरूद में सात दिवसीय शिव महापुराण के 5 वे दिन कथा वाचक पंडित शिवांश जी महाराज के द्वारा मोहिनी एकादशी व्रत का माहात्म्य बताया गया। रात्रि में भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार प्रकाश जी माली द्वारा सवारियां सेठ दे दे , महाराणा प्रताप, श्री आई माताजी के भजन, भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति देर रात तक दी। सायं 5 बजे श्री बाबा सिद्धेश्वर महादेव,श्री राधा कृष्ण जी व मां नर्मदा माता मूर्तियों का नगर में ढोल ,डीजे के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया । बाबा सिद्धेश्वर का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।श्री आई माताजी मंदिर के पास फल व फलिहारी की प्रसादी श्रद्धालुओ को कराई गई।डीजे की धुन पर महिला , पुरुष , बच्चे नृत्य गान कर बाबा भोलेनाथ की शोभा यात्रा को पूरे गांव मे भ्रमण करवाया गया। पानी की व्यवस्थाएं भी जगह-जगह की गई। इस अवसर पर सर्व समाज के भक्त प्रेमी जनता उपस्थित थी। उक्त जानकारी धर्म सभा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*