प्रेसनोट-
दिनांक -01/05/23
लोकेशन -: जिला श्योपुर





एंकर श्योपुर – भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने व पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार, बड़ौदा रेखा कुशवाहा को सोमवार को तहसील कार्यालय, बड़ौदा पर ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बताया गया की भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवानों के द्वारा दिल्ली में जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है । जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है किंतु आज वे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के द्वारा महिला खिलाड़ियों से किए गए यौन शोषण के खिलाफ धरने पर बैठने पर मजबूर हुई है । विदित हो कि जनवरी में महिला पहलवानों द्वारा जंतर मंतर पर धरना देकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी किंतु जांच कमेटी के गठन व कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करवा दिया गया था 3 महीने बीत जाने के बाद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई व बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई । यह महिला पहलवानों का ही नहीं देश की महिलाओं का भी अपमान है ! इस अवसर पर राधेश्याम मीणा मूंडला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सांसद को मोदी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है इसलिए योन शोषण का गंभीर आरोप लगने के बावजूद भी अभी तक कार्यवाही नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है अगर सरकार में नैतिकता बची है तो कुश्ती संघ के पद से तत्काल बर्खास्त करें व कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए । इस अवसर पर बालमुकुंद धनखेड़ा, दिनेश बोरदादेव, कमल नारायणपुरा, दिलखुश मूंडला, संजय, रघुवीर, कमल आदि उपस्थित रहे
वाइट-: प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मुंडला
श्योपुर-: से गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*