अमित परौहा रिपोर्टर



सिहोरा में विगत दिनों से सरकारी अस्पताल सिहोरा में एक कैंसर की मरीज मुन्नी बाई बैरागी उपचार के लिए आई , डॉ श्री राघवेंद्र त्रिपाठी जी के देखरेख में जांच एवं दवाइयों का विवरण लिया गया तब पता चला कि मरीज को चौथी कीमोथेरेपी सुरु होना है। मरीज़ परिवार की आर्थिक स्थिति सक्षम न होने के कारण पीढ़ित परिवार सरकारी अस्पताल पहुंचा और श्री डॉ त्रिपाठी जी से मदद मांगी ।
कीमो के इंजेक्शन आम दवाई से अधिक मूल्य के होने के कारण पीढ़ित परिवार उसे खरीदने में असमर्थ रहा तब डॉ त्रिपाठी जी ने कुछ सिहोरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार करी ।
अंत मे अस्पताल में पहुंचकर मरीज़ के लिए कोई भगवान का दूत बनकर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सिहोरा इकाई ने उस पीड़ित परिवार की मदद करी । श्री नीरज पांडे जी वर्तमान में जनपद सदस्य पनागर है उनके नेतृत्व में अपने साथियों के साथ , डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी, डॉ ह्रदेश पांडेय,नीरज पांडेय, कान्हा पांडेय, निशान्त पांडेय,राघवेंद्र(अंजू) तिवारी, सोनु मिश्रा, कान्हा तिवारी, देवांग उरमलिया, सत्यम खंपारिया, विक्रान्त गौतम, अखिल राज तिवारी,अंकित तिवारी, अमित परौहा, सोनू द्विवेदी, दीपक शुक्ला, गौरव पांडेय, अतुल पांडेय, अमन गर्ग, अंशुल तिवारी, ऋषभ तिवारी, इन सभी ने आगे बढ़ उस मरीज परिवार की मदद करी और कीमो के इंजेक्शन को निःशुल्क प्रदान किया ।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*