पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री मान् अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया,नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वाहन चोरी रोकने एवं वाहन चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतू कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह संयुक्त टीम गठन कर कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए थे,इसी तारतम्य में थाना प्रभारी द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर वाहन चोरो पर निगरानी रखते हुए रखते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही थी जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस नें आरोपी आशीष मौर्या उम्र 19 वर्ष निवासी छैघरा कंहवारा थाना विजयराघवगढ़़ जिला कटनी से सुभाष चौक से होंडा साईन तथा कपड़ा बाजार से हीरो स्पैलेंडर बाईक कीमत 1.45 लाख कीमत की जब्त की । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह, स उ नि शशिभूषण दुबे कप्तान सिंह, नीरज तिवारी ,शिवशंकर दुबे ,अरुण पांडे़,वीरेंद्र सिंह,अनिल सेंगर,पुष्पराज सिंह,मोतीलाल गोले,मंसूर हुसैन ,दिनेश सेन ,मोहन मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*