
इस साल फरवरी के महीने में केंद्र सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में
59 लाख टन लिथियम का भंडार मिला है। इसके दो महीने बाद लिथियम को लेकर राजस्थान से एक और बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में लिथियम का एक बहुत बड़ा भंडार मिला है और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी GSI के अनुसार यह जम्मू-कश्मीर में मिले भंडार से बड़ा है। नागौर इलाके में मिले इस भंडार से देश की 80 प्रतिशत लिथियम डिमांड का पूरा किया जा सकता है। देश का अब
तक का सबसे बड़ा लिथियम भंडार इसे बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत न केवल चीन को पीछे छोड़ देगा बल्कि लिथियम के लिए उस पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है