
अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने की एक घटना सामने आई है। जहां एक नाती ने अपने नाना की बल्ले से पीट-पीटकरकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि,नाना और नाती के बीच पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ था।नाती ने नाना के पैसे बिना बताए ले लिए थे। नाना के पुछे जाने पर नाती गुस्से में आ गया। जिसके बाद उसने नाना को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
आपको बता दें कि, यह शर्मनाक घटना अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव बरौला का है। यह मामला एक छोटे से विवाद से शुरू हो कर एक बुजुर्ग कि जान लेकर थमा। जिसमे एक सचिन नाम के हमलावर ने एक बुजुर्ग को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिस इंसान कि उसने हत्या को अंजाम दिया है व रिश्ते में उसके नाना लगते थे। पुलिस की ओर से मृतक का नाम बनवारी बताया जा रहा है।
पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी नाती को गिरफतार कर सलाखों के पिछे पहुंचा दिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक के भाई अमर सिंह ने बताया कि दोनो के बीच में विवाद पहले भी होता था लेकिन तब ऐसा कुछ नहीं हुआ था। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि, घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। पुलिस ने कहा कि, मृतक के परिजनों से दोनो के बीच रिश्ते को लेकर और कई अन्य मामलों पर जानकारी ले ली गई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है