Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर  ऋषि गर्ग ने गुरुवार शाम को राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाली आपत्तियों का भी नियमित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समरसता शिविरों के माध्यम से राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिए भी कहा।


उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में तहसील स्तरीय अधिकारियों की पाक्षिक बैठक लेकर समीक्षा करें, और हर मंगलवार को तहसील स्तर पर जनसुनवाई में सभी अधिकारियों के साथ बैठकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करें ।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए । बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया के साथ-साथ हरदा, खिरकिया और टिमरनी के एसडीएम तथा तहसीलदार भी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍