
नर्मदापुरम संभाग के नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली आज एक दिवसीय प्रवास पर हरदा पहुंचे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में दर्ज अपराध की समीक्षा बैठक की, साथ ही पुलिस अधीक्षक को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए, सिविल लाइन थानों का औचक निरीक्षण भी किया।


कलेक्टर ऋषि गर्ग ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को पुष्पगच्छ देकर मुलाकात की, जिले में संचालित “साइबर सखी” कार्यक्रम और “समरसता अभियान” के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन भी इस दौरान उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने “साइबर सखी” कार्यक्रम और “समरसता अभियान” की सराहना की और कहा कि संभाग के अन्य जिलों में भी इस तरह के नवाचार लागू कराया जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन