
रायपुर। कोलकाता एयरपोर्ट से रायपुर जा रहे एक यात्री को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. उसके हैंड बैगेज से 7.65 एमएम कैलिबर का गोला बारूद बरामद किया गया. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अविनाश कुमार आनंद कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा. उसे कोलकाता एयरपोर्ट से इंडियो फ्लाइट से रायपुर जाना था. ड्यूटी पर तैनात CISF की स्क्रीनिंग के दौरान CISF के जवानों ने उसके हैंड बैगेज में रखे वस्तु की पहचान की.
सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें गोला बारूद मिला. पकड़ा गया आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. सीआईएसएफ ने आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया. बाद में उस व्यक्ति को बिना किसी वैध दस्तावेज के जिंदा कारतूस ले जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है