Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ *वाहन चोर आया गिरफ्त में, 03 मोटरसाइकिल बरामद* *पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से मिली सफलता* वाहन चोरी में लिप्त अपराधियों पर जिले की पुलिस टीम द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है वहीं जिला पुलिस कप्तान द्वारा भी इस ओर विशेष ध्यान देकर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए जा रहे हैं निर्देशों के फल स्वरुप थाना नरसिंहगढ़ की पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता अर्जित की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों की धरपकड की जा रही है कि इसी कडी में दिनांक 19.06.21 को दौराने वाहन चैकिंग आरोपी भूपेन्द्र भील उम्र 20 साल नि अलीगंज थाना लटेरी जिला विदिशा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक मोटर सायकल होंडा शाइन रजिस्ट्रेशन क्रं . MP39 एमएच 3617 कीमती 15,000 रु को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से हिकमत अमली से बारिकी से पूछताछ की तो उसने उक्त वाहन करीब 25 दिन पूर्व ब्यावरा के अपना नगर से चोरी करना बताया, आरोपी से थाना नरसिंहगढ से चोरी गयी मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई तो दिनांक 13.06.2021 को संजय लाज नरसिंहगढ के सामने से एक मो.सा. क्रं . MP39MI4971 कीमती 40,000 /-रु चोरी कर ले जाना एवं डेढ माह पूर्व रामकुंड नरसिंहगढ से एक मोटर सायकल हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस क्रं . MP39MP3261 कीमती 15,000 / - रु को अपने साथी तखत सिंह भील उम्र 20 साल नि . अलीगंज थाना लटेरी व समंदर भील नि . इमरत फार्म थाना उनारसी कला जिला विदिशा के साथ चोरी कर ले जाना बताया। आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकिलों को अपने घर पर छिपाकर रखना बताया जिन्हें पुलिस द्वारा दिनांक 20.06.21 को जप्त किया गया । आरोपी भूपेन्द्र भील को माननीय न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी समंदर व तखत सिंह फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी भूपेन्द्र से अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है। इस विवेचना में थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार चावरिया , कार्यवाहक प्र.आर. 108 मनोहर साहू , आर . 196 राजमल अहिरवार , आर . 461 मनोज , आर . 353 माधव चौधरी एवं आर. 233 सुनील मीना के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट